{"_id":"652edd53bd3cdf5913031f84","slug":"there-is-a-dentist-but-no-dental-chair-patients-are-turning-back-dehradun-news-c-5-1-drn1030-268862-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दांत के डॉक्टर हैं लेकिन डेंटल चेयर नहीं, वापस हो रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दांत के डॉक्टर हैं लेकिन डेंटल चेयर नहीं, वापस हो रहे मरीज
विज्ञापन
I
IIप्रेमनगर उप जिला चिकित्सालय का हाल, डेंटल चेयर न होने की नहीं हो रहा इलाज
I
I
I
I
I
Iप्रेम नगर स्थित उप जिला चिकित्सालय में लगभग डेढ साल से दांत के मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। दरअसल, अस्पताल में दंत चिकित्सक तो हैं, लेकिन डेंटल चेयर नहीं हैं। दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल के बाद प्रेम नगर अस्पताल का नाम आता है। यहां पर इलाज के लिए दूर दराज से मरीज आते हैं, लेकिन उन्हें वापस होना पड़ रहा है।
I
Iइस संबंध में सीएम पोर्टल से लेकर सीएमओ को भी कई बार पत्र लिखा गया है। प्रेम नगर के समाजसेवी वीरू बिष्ट ने इस संबंध में मई में सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत के बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से यह कहा गया कि डेंटल चेयर खरीदने की तैयारी चल रही है। जल्द ही चेयर उपलब्ध हो जाएगी। मई के बाद चार महीने हो गए, लेकिन अबतक डेंटल चेयर नहीं खरीदी गई है। मरीजों को इलाज बिना ही वापस होना पड़ रहा है। वीरू कहते हैं कि सरकार मरीजों के लिए एक डेंटल चेयर नहीं खरीद पा रही है। यह स्थिति बहुत ही निंदनीय है। राजधानी के उप चिकित्सालय में एक डेंटल चेयर नहीं मिल पा रही है तो पहाड़ के अन्य अस्पतालों में क्या स्थिति होगी। सीएमओ डॉ. संजय जैन का कहना है कि अस्पताल में जल्द ही डेंटल चेयर आ जाएगी। इसके लिए कार्यवाई पूरी हो गई है।
I
I-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
I
I
I
Iरिपेयरिंग के खर्च में नई आ सकती चेयर
I
Iअस्पताल में पहले डेंटल चेयर थी, लेकिन वह खराब हो गई। जब चेयर रिपेयरिंग की बात की गई तो खर्च बहुत आ रहा है। इससे कम दाम में नई डेंटल चेयर आ सकती है। ऐसे में रिपेयरिंग का काम नहीं किया गया। लेकिन सरकारी काम है जिसे स्वास्थ्य विभाग पूरा ही नहीं कर पा रहा है। लंबे समय से कागजी कार्रवाई ही चल रही है। इस वजह से परेशानी मरीजों को उठानी पड़ रही है।I