फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News There are no security arrangements at the shops of artisans

Dehradun: सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम, खतरे में सोने-चांदी के आभूषण और जान, दुकानों में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं

Sat, 25 Nov 2023 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 25 Nov 2023 04:51 PM IST
सार

विकासनगर बाजार में करीब 25 आभूषण तैयार करने वाले कारीगर हैं। सभी कोलकाता के रहने वाले हैं। इन लोगों ने शंकर स्टील वाली गली, पुलिस चौकी के पीछे सहित अन्य जगहों पर दुकानें ली हुई हैं।

विज्ञापन
Dehradun News There are no security arrangements at the shops of artisans
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

बाजार में सोने और चांदी के आभूषणों को तैयार करने वाले कारीगरों की दुकानों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। अधिकांश के यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। जहां हैं वे टूटे पड़े हैं। आभूषणों के सुरक्षित रखने के लिए तिजोरी तक नहीं हैं। दुकानों में आभूषण खुले में रखे रहते हैं। ऐसे में कारीगरों की दुकानें अपराधियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बनी हुई है। इन्हीं कमियों का फायदा उठाकर बीते सोमवार की रात को युवक ने कारीगर पर हमला कर नकदी, सोना और चांदी लूट लिया।

विज्ञापन


विकासनगर बाजार में करीब 25 आभूषण तैयार करने वाले कारीगर हैं। सभी कोलकाता के रहने वाले हैं। इन लोगों ने शंकर स्टील वाली गली, पुलिस चौकी के पीछे सहित अन्य जगहों पर दुकानें ली हुई हैं। इनके पास बाजार के सराफा कारोबारी आभूषण तैयार कराते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, कारीगरों के पास रोजाना करीब 50 तोला सोने और 30 तोला चांदी के आभूषण तैयार करने के लिए पहुंचते हैं। इधर, सुरक्षा के बंदोबस्त न होने से लाखों के आभूषणों के साथ ही कारीगर की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है।
विज्ञापन


Uttarakhand: दीपावली पर ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों को तोहफा, मिलेगी विशेष प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
शंकर स्टील वाली गली में स्थित कारीगर आरिफ के यहां हुई लूट के खुलासे के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी ने बताया, एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी दिखाई दिया है, लेकिन वह पूरी तरह से पहचान में नहीं आ रहा है। आसपास के सभी कैमरों को चेक कराया जा रहा है।

कारीगर को करनी पड़ती है भरपाई
यदि सोना और चांदी कारीगर के यहां से चोरी और गायब होता है, तो उसकी भरपाई कारीगर को करनी पड़ती है। सराफा कारोबारी के यहां से जो आभूषण तैयार होने के लिए आते हैं, उसकी कोई कागजी कार्रवाई नहीं होती। पूरा काम भरोसे पर होता है।

कारीगरों की दुकानों में सुरक्षा के क्या-क्या इंतजाम हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। सभी को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
भाष्कर शाह, सीओ विकासनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed