फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There are less seats in graduation and post graduation

Dehradun News: स्नातक-स्नातकोत्तर में सीटें रहतीं कम, छात्रों को जाना पड़ रहा दून

Thu, 30 Jan 2025 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
There are less seats in graduation and post graduation
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में स्नातक और स्नातकोत्तर में सीटें कम होने के चलते कई छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पाते हैं। उन्हें देहरादून स्थित महाविद्यालयों की ओर रुख करना पड़ता है। छात्र संगठन कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन से काफी समय से सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। डाकपत्थर महाविद्यालय में विकासनगर, चकराता, कालसी, त्यूणी और सीमांत उत्तर प्रदेश के साथ ही हिमाचल प्रदेश के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। यहां स्नातक में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में कुल 760 सीटें हैं। जबकि, प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 1500 से अधिक होती है। सीटों की संख्या कम होने के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए देहरादून स्थित कॉलेजों का रुख करना पड़ता है। महाविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र-छात्राएं जनजाति वर्ग से आते हैं। कृषि ही लोगों का मुख्य व्यवसाय है। छात्र-छात्राओं को देहरादून में किराये पर कमरे लेने, भोजन की व्यवस्था, कॉलेज आवागमन के किराये आदि का अतिरिक्त खर्च भी वहन करना पड़ता है। इससे उनके परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed