{"_id":"1a2900f2c90fc8ee3c629fa8dbcba728","slug":"theft-in-srinagar-garhwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने शिक्षक दंपत्ति के घर से उड़ाए लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने शिक्षक दंपत्ति के घर से उड़ाए लाखों के जेवर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 25 Jul 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र से सटे डांग गांव में चोरों ने दिन दहाड़े एक घर से करीब बीस लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर लिया। डांग गांव निवासी बलवीर सिंह रौथाण व उनकी पत्नी ऊषा रौथाण पेशे से शिक्षक हैं।
विज्ञापन
बलवीर सिंह रौथाण जीआईसी बनगढ़ में प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी प्राथमिक विद्यालय मुडोंली में तैनात है। रौथाण ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ग्रिल और आलमारी का ताला टूटा था। आलमारी में उनकी पत्नी, बेटी व भतीजे की बहू के 20 लाख से अधिक के जेवर थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घर पर उनकी पत्नी व बेटा शुभम ही रहते हैं। शुभम भी सुबह 9 बजे कॉलेज चला जाता है। इस दौरान घर में ताला लगा रहता है। रौथाण की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घर के सामान का मुआयना किया।
विज्ञापन
कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि सामान से फिंगर प्रिंट ले लिए गए हैं। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम में एसएसआई प्रवीण गोस्वामी, फोरेंसिंक एसआई संदीप सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।
पूर्व में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा
वर्ष 2014 जनवरी माह में चौहान डाक्टर दंपति के यहां चोरी हुई थी। डॉक्टर दंपति त्योहर के दौरान अपने घर जौनसार गए हुए थे। जब लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। चोर दंपति के घर से लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर गए थे। पुलिस आज तक इस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।