{"_id":"5ce1192ebdec22074c262d6d","slug":"theft-in-bjp-leader-house-at-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः देर रात भाजपा नेता के घर पर चोरों ने बोधा धावा, नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः देर रात भाजपा नेता के घर पर चोरों ने बोधा धावा, नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी
Sun, 19 May 2019 02:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाण
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 19 May 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां रंपुरा में भाजपा नेता के घर देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान चोरों ने भाजपा नेता के घर से नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रंपुरा 8 निवासी भाजपा नेता छेदालाल पाल शनिवार की रात को गर्मी के चलते घर की छत पर जाकर सो गए और उनकी पत्नी सुशीला घर के आंगन में सो गयी। दो बेटे, बेटियां, पुत्रवधू और मां अपने-अपने कमरों में सोए हुए थे। देर रात चोर छत से मकान में दाखिल हुए और भाजपा नेता के कमरे में जाकर बिस्तर के नीचे रखी चाबी से अल्मारी खोली।
विज्ञापन
चोर 45 हजार की नगदी समेत सात-आठ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। इसका पता सुबह नींद खुलने पर चला। भाजपा नेता और पत्नी कमरे में गए तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। बताया गया कि उनकी घर पर किराने की दुकान हैं और वह किराने के थोक व्यापारी भी हैं। चोरी की घटना की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जानकारी जुटायी।
विज्ञापन