{"_id":"634700de11d38f1c955d5627","slug":"the-youth-who-came-to-recruit-in-the-navy-by-giving-bribe-was-caught-city-news-drn4253912119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत देकर नेवी में भर्ती होने आया युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत देकर नेवी में भर्ती होने आया युवक पकड़ा
विज्ञापन
नेवी में भर्ती होने आए युवक को नेवल अधिकारियों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक किसी को रिश्वत देकर भर्ती होने आया था। नेवी के कमांडर पीके शेहरावत की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवक के दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। इनकी जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि राजपुर रोड स्थित नेवल हाइड्रो ग्राफिक सेंटर में 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती परीक्षा चल रही है। परीक्षार्थियों की जांच के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को विपिन चाहर नाम का युवक परीक्षा देने पहुंचा। उसके दस्तावेज चेक किए गए। इस दौरान मौखिक बातचीत में पता लगा कि किसी व्यक्ति को रुपये देकर वह भर्ती होने पहुंचा है। नेवी अफसरों ने उससे शुरुआती पूछताछ की।
इंस्पेक्टर ने बताया कि कमांडर की ओर से एक ई-मेल मिला था। इसके आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक से पूछताछ की जाएगी। उसने रिश्वत किस व्यक्ति को दी है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही हैं। इससे उसके संपर्कों के बारे में पता चलेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।