फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The year 2023 passed away while waiting for snowfall.

Dehradun News: सीजन की पहली बर्फबारी का इंतजार करते बीत गया साल

Sun, 31 Dec 2023 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The year 2023 passed away while waiting for snowfall.
बर्फबारी का इंतजार करते-करते साल 2023 विदा हो गया। सैलानियों को उम्मीद थी कि बर्फबारी के साथ साल का आगाज होगा, लेकिन ऐसा न हुआ। अब सैलानी नए साल की शुरुआत में बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वर्ष 2021 में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ही बर्फबारी हुई थी। तब क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने पहुंचे सैलानी बर्फबारी का मजा ले सके थे। वहीं, 2023 में जनवरी के अंतिम सप्ताह में पहली बर्फबारी हुई थी। गत शनिवार को चकराता क्षेत्र में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। पारा लुढ़क गया था। सभी को नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद थी, लेकिन रविवार को क्षेत्र में चटक धूप खिली। हालांकि दिन छिपने के साथ ही पारा गिर गया। रविवार कों चकराता का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधितम 12 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन






Iपछवादून में सीजन का पहला कोहरा छायाI

रविवार की सुबह पछवादून में सीजन का पहला कोहरा छाया। कड़ाके की ठंड ने लोगों को खूब सताया। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो आसपास का क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा दिखा। सुबह में लोगाें को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। वाहन सवार लाइट जलाकर आवागमन करते दिखे। खेतीबाड़ी के साथ ही रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। सुबह नौ बजे से कोहरा छटना शुरू हुआ। 10 बजे तक कोहरा पूरी तरह से छट गया। धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शाम ढलती ही फिर से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed