फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'The world knows, SO does not, how is it possible'

सारी दुनिया को पता है और थानाध्यक्ष को नहीं ये कैसे संभव,

Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
'The world knows, SO does not, how is it possible'
पुलिस लाइन में कार्यशाला के दौरान डीजीपी अशोक कुमार अपनी रौ में दिखे। कहा कि थाना प्रभारी के क्षेत्र में क्या हो रहा, सारी दुनिया जानती है, लेकिन थाना प्रभारी नहीं जानता यह संभव ही नहीं है। डीजीपी ने ड्रग्स पर अंकुश की कार्ययोजना पूछी तो थानेदारों की फौज चुप हो गई। एसओ प्रेमनगर को खड़ा कर सवाल पूछे तो वह खामोश रहे। इसके बाद डीजीपी ने सभी की जिम्मेदारी तय की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में जिले के सभी 21 थानेदार और विवेचनाधिकारी मौजूद थे। कुछ बीट सिपाहियों को भी बुलाया गया था। दो घंटे तक एडीजी लॉ एंड ऑर्डर उन्हें जानकारियां दे चुके थे। इसके बाद डीजीपी ने थाना प्रभारियों से जानना चाहा कि वह ऐसा क्या कर सकते हैं कि क्षेत्र में ड्रग्स का धंधा बंद हो जाए। इस पर सभी थाना प्रभारी खामोश रहे फिर डीजीपी ने एसओ प्रेमनगर से सवाल दागा। पूछा कि प्रेमनगर की सबसे ज्यादा शिकायतें रहती हैं। यहां पर कई शिक्षण संस्थान हैं। इनके बाहर ड्रग्स की तस्करी होती है। छात्रों को नशा बेचा जाता है। उन्होंने थाना प्रभारी से पूछा कि उनकी जिम्मेदारी बड़ी है, ऐसे में कार्ययोजना बताओ। इस पर एसओ दीपक कुमार चुप खड़े हो गए।
विज्ञापन

डीजीपी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब उन्हें कार्ययोजना ही नहीं पता तो क्यों उन्हें इस पद पर रहने दिया जाए। उन्होंने एसएसपी को कहा कि यदि कोई भविष्य में ऐसी लापरवाही बरतता है तो सख्त कार्रवाई की जाए। डीजीपी ने कहा कि थाना प्रभारी पर नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारियां होती हैं। क्षेत्र में हर किसी गतिविधि का पता होता है। इसके लिए थाने में तैनात हर किसी की जिम्मेदारियां भी तय होती हैं, लेकिन कुछ सालों में ड्रग्स तस्करों से मिलीभगत के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में यदि भविष्य में किसी की संलिप्तता दिखी तो उन्हें न केवल सस्पेंड किया जाएगा, बल्कि मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed