फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The woman was kept hungry and thirsty for two days, also beaten up

दो दिन तक महिला को रखा भूखा प्यासा, मारपीट भी की

Mon, 04 Apr 2022 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
The woman was kept hungry and thirsty for two days, also beaten up
एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके पति व सास ने उसे दो दिनों तक भूखा प्यासा कमरे में बंद रखा। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला के अनुसार वह लंबे समय उससे दहेज की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाने में शुमाइला पत्नी मौ. जुबैर निवासी करनपुर ने शिकायत दी। बताया कि, उसका निकाह जुबेर निवासी हरिपुर नवादा देहरादून से 2009 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। इस निकाह में लाखों का खर्च हुआ। निकाह के बाद से ही सास व पति लगातार कम दहेज के लिये प्रताड़ित करते रहे। बेटी होने के बाद से बेटी होने के ताने दिए जाते रहे।
विज्ञापन

परेशान करने के बाद मारपीट भी की जाने लगी। कई-कई दिन भूखा रखा गया। इसकी पुलिस से पूर्व में की गई तो आपसी समझौता कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि, बीती 12 मार्च को पति व सास ने मारपीट शुरू कर दी। चेहरे पर घूंसा मारा और लोहे की फुकनी आंख पर मारी दी। मारपीट करते हुए जबरन कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती 14 मार्च को बेटी की परीक्षा थी। बेटी ने ही कमरे की कुंडी खोली और खाने को दिया। ससुराल से निकल कर मायके पहुंची। इलाज व मेडिकल करवाया गया। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल व शिकायत के आधार पर सुमाईला के पति जुबैर और सास शहनाज निवासी नवादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed