फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The way is clear for the treatment of the mountain

Dehradun News: जजरेड में पहाड़ के ट्रीटमेंट का रास्ता साफ

Sat, 19 Jul 2025 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for the treatment of the mountain
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर सबसे बड़े भूस्खलन जोन जजरेड में पहाड़ी की ढलान के ट्रीटमेंट का रास्ता साफ हो गया है। आपदा प्रबंधन के तहत 200 मीटर ऊंचाई और 180 मीटर चौड़ाई के पहाड़ का ट्रीटमेंट किया जाएगा। भूस्खलन जोन पर पहाड़ से गिरने वाले पत्थरों को रोकने के लिए बैरियर भी लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने लोनिवि अस्थायी खंड साहिया को कार्य का प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता को कार्य होने तक कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर यातायात सुचारु रखने के लिए पर्याप्त जेसीबी और कर्मचारियों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने शुक्रवार को विकासनगर से चकराता के बीच कालसी-चकराता और अन्य मोटर मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने जजरेड में पहाड़ी के ढलान के उपचार के लिए मौके पर ही कार्यों की स्वीकृति दी। इस बीच वन भूमि के अधिग्रहण के पेंच की बात आई तो उन्होंने विशेष शक्तियों के तहत मौके पर ही भूमि अधिग्रहण की अनुमति जारी कर दी। उन्होंने लोनिवि अस्थाई खंड साहिया की अधीक्षण अभियंता को पंचायत चुनाव के मद्देनजर कालसी-चकराता और अन्य भूस्खलन से प्रभावित मोटर मार्गों के दोनों ओर जेसीबी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में पोलिंग पार्टियों और मतदाताओं की आवाजाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सीडीओ अभिनव शाह, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, एसडीएम कालसी, चकराता, त्यूणी प्रेमलाल, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार, सीईओ विनोद कुमार, एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान, एसई लोनिवि ओमपाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed