फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wall of the store room of Green Building collapsed Accident Dehradun News in hindi

Dehradun: निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग के भंडार गृह की दीवार गिरी, बड़ा हादसा होने से बचा, घरों में घुसा मलबा

Tue, 11 Jun 2024 11:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2024 11:09 AM IST
सार

ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण करीब 188 करोड़ रुपये से परिवहन निगम वर्कशॉप परिसर में दून स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जा रहा है। ग्रीन बिल्डिंग का काम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पास है। यहां पर बेसमेंट बनाने का काम इन दिनों चल रहा है।

विज्ञापन
Wall of the store room of Green Building collapsed Accident Dehradun News in hindi
ग्रीन बिल्डिंग के भंडार गृह की दीवार गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परिवहन निगम के वर्कशॉप परिसर में निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग के अस्थायी भंडारण गृह की दीवार पोकलेन का बूम लगने के कारण गिर गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। दीवार गिरने से आसपास स्थित दो घरों में मलबा घुस गया। आवागमन का रास्ता बंद हो गया। दीवार गिरने की सूचना पाकर स्मार्ट सिटी लि. की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


देर शाम तक मलबा हटाकर रास्ता खोलने की कवायद जारी रही। ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण करीब 188 करोड़ रुपये से परिवहन निगम वर्कशॉप परिसर में दून स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जा रहा है। ग्रीन बिल्डिंग का काम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पास है। यहां पर बेसमेंट बनाने का काम इन दिनों चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं एक अस्थायी भंडारण गृह बनाकर उसमें बजरी, रेत और अन्य निर्माण सामग्री को रखा गया है। सोमवार शाम पोकलेन मशीन का बूम लगने से भंडारण गृह की दीवार गिर गई। इस दौरान तेज कंपन हुआ तो परिवहन निगम वर्कशॉप परिसर की पुरानी दीवार और बिजली का खंभा भी गिर पड़ा। गनीमत थी कि आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कशाप की दीवार काफी पुरानी
दीवार गिरने के बाद अंदर भरा सामान व मलबा आसपास के घरों में घुस गया। एक घर के गेट पर बिजली का खंभा गिर पड़ा। सूचना स्मार्ट सिटी की टीम को दी गई। टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू कराया। गली को जाने वाला मुख्य रास्ता भी बाधित हो गया।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वर्कशाप की दीवार काफी पुरानी है। यह 15 फीट ऊंची है। खुदाई के दौरान होने वाले कंपन से यह कई हिस्सों में गिरती रहती है। सोमवार को भी जब वर्कशाप की दीवार गिरी तो पुरानी दीवार भी गिर पड़ी। मोहल्ले के लोग दीवार गिरने के कारण सहमे हुए हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि दीवार का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।


ये भी पढ़ें...By-Election 2024:  बदरीनाथ और मंगलौर में होगी भाजपा के विजय रथ की परीक्षा, किस पर दांव खेलेगी पार्टी?

स्मार्ट सिटी के जीएम जगमोहन ने कहा, भंडारण गृह की दीवार पोकलेन मशीन के बूम लगने के कारण गिर कई है। इससे अंदर का मलबा बाहर आ गया है। उसे जेसीबी से हटवाया जा रहा है। घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed