फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The villagers of Khat Udpalta honored the outgoing public representatives

Dehradun News: खत उद्पाल्टा के ग्रामीणों ने निवर्तमान जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Mon, 10 Feb 2025 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Khat Udpalta honored the outgoing public representatives
साहिया। खत उद्पाल्टा की ओर से सनातन धर्म मंदिर साहिया में निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें खत उदपाल्टा के वर्तमान ग्राम प्रधान, उप प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित 12 लोगों को प्रशस्ति पत्र और बेच लगाकर सम्मानित किया गया। सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में खत स्याणा राजेंद्र सिंह राय और पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा ने बताया कि खत के वर्तमान जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। बताया कि ग्राम पंचायत नेवी की प्रधान नीलम सवई, ग्राम पंचायत कुरौली के प्रधान गंभीर सिंह राय, ग्राम पंचायत उद्पाल्टा प्रधान रिंकू रानी, ग्राम पंचायत उपरोली के प्रधान अम्मू दास, ग्राम पंचायत रानी गांव प्रधान नेपाल सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेवी इंदु बाला, क्षेत्र पंचायत सदस्य उद्पाल्टा शीला देवी सहित उप प्रधान अमन कौर, निशा राय, प्रियंका चौहान, प्रदीप शर्मा, बिरेंद्र नेगी आदि लोगो को सम्मानित किया। इस मौके पर मोहन लाला शर्मा, विनोद कुमार, रण सिंह चौहान, सुशील अग्रवाल, अमर सिंह चौहान, रण सिंह राय, जालम सिंह राय, पूरण सिंह, सुभाष भाटी, सतपाल राय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed