{"_id":"6a4033456999d8cc5804e9d4","slug":"the-utet-process-will-begin-in-the-state-next-month-dehradun-news-c-5-hld1006-1004996-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रदेश में अगले महीने से शुरू होगी यूटीईटी की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रदेश में अगले महीने से शुरू होगी यूटीईटी की प्रक्रिया
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी। इसमें सेवारत शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के मुताबिक आवेदन मांगे जाने के बाद सितंबर 2026 में परीक्षा होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य किया है। पदोन्नति पाने और नौकरी में बने रहने के लिए उन्हें 31 अगस्त 2028 तक टीईटी करना होगा। अगले महीने से यूटीईटी की प्रक्रिया शुरू होने से इसमें सेवारत शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे। वहीं, डीएलएड, बीएलएड और डीएड विशेष शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थी भी परीक्षा दे सकेंगे। जो पिछले काफी समय से यूटीईटी की मांग कर रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के मुताबिक यूटीईटी को लेकर शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इस शासनादेश के बाद सेवारत शिक्षक भी यूटीईटी के लिए आवेदन कर सकेंगे।