फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The two-day personality development camp organised on the

Dehradun News: लोक शक्ति के जागरूक होने से समाज में आएगा सकारात्मक परिवर्तन

Mon, 21 Oct 2024 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
The two-day personality development camp organised on the
Iदो दिवसीय लोक पंचायत के व्यक्तित्व विकास शिविर का समापनI
विज्ञापन


लोक पंचायत के स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि लोक शक्ति के जागरूक होने से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने व प्रवासी ग्रामीणों को अपने गांव जाने के लिए प्रेरित करने को मौजूदा समय की आवश्यकता बताया।

धर्मावाला में आयोजित शिविर में मैती आंदोलन के जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि समाज जागरण के लिए लोक शक्ति का होना जरूरी है। लोक शक्ति को जगाने का काम लोक पंचायत के माध्यम से किया जा रहा है। धरती को बचाना है तो गांव को बचाना पड़ेगा। कहा कि प्रवासी ग्रामीणों को अपने गांव जाने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। जौनसार बावर की संस्कृति की देश में अलग पहचान है। उन्होंने ग्रामीण व किसानों को जैविक खेती करने की सलाह दी। कार्यक्रम में करम सिंह तोमर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक कलम सिंह चौहान, श्रीचंद शर्मा, सुंदरलाल नौटियाल, बलवीर सिंह, अजब सिंह, रणवीर सिंह, अनिल तोमर, भारत चौहान, गंभीर चौहान, सतपाल चौहान, धर्मेंद्र चौहान, दिनेश तोमर, शीशपाल तोमर मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




विभिन्न क्षेत्रों की 11 समितियां गठित



लोक पंचायत के शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इसमें पर्यावरण समिति, रक्तदान समिति, कॅरिअर काउंसलिंग समिति, अध्यापक सम्मेलन, लोक पंचायत संघर्ष समिति, सांस्कृतिक समिति, प्रवासी सम्मेलन, सेवानिवृत कर्मचारी सम्मेलन, युवा छात्र सम्मेलन आदि शामिल हैं। इस मौके पर समितियों के मनोनीत संयोजकों ने वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed