फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The trend of celebrating birthdays, wedding anniversaries

Dehradun News: जन्मदिन, सालगिरह मनाने का बदला ट्रेंड, जरूरतमंदों संग कर रहे सेलिब्रेट

Sat, 16 Dec 2023 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The trend of celebrating birthdays, wedding anniversaries
Iदून में सबसे अधिक युवाओं में बढ़ा जरुरतमंदो के साथ खुशियां बांटने का क्रेजI
विज्ञापन






दून में जन्मदिन, शादी की सालगिरह और पुण्यतिथि मनाने का ट्रेंड अब बदल रहा है। इन अवसरों पर अब होटलों या अन्य स्थानों पर जाकर सेलिब्रेट करने के बजाय लोग जरूरतमंदों के लिए साथ अपनी खुशियां बांट रहे हैं। इस ओर युवा काफी आकर्षित हो रहे हैं। ये गरीबों को खाना उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं के जरिए इन अवसरों को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

जन्मदिन, शादी की सालगिरह से लेकर तमाम अवसरों पर अब होटलों में जाकर सेलिब्रेट करने के बजाय लोग सादगी से इन अवसरों को मना रहे हैं। दूनवासी भी कई संस्थाओं के जरिए तो कोई खुद जरूरतमंदों को खाना खिलाकर जन्मदिन, शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय में फ्री फूड, रोटी कपड़ा बैंक सहित अन्य संस्थाओं के जरिए लोगों ने अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह पर जरूरतमंदों को खाना खिलाकर उनके साथ खुशियां बांटी है। उनका कहना है कि जरूरतमंदों के साथ खुशी बाटंने से अपनी खुशी भी दोगुनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपना रोटी बैंक चला रहे हिमांशु बताते हैं कि पिछले एक साल से लोग जन्मदिन, शादी की सालगिरह पर संस्था के साथ मिलकर जरूरतमंदों को खाना खिलाकर अपनी खुशियों को सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीते दो तीन महीने में तीस से अधिक लोग इन अवसरों पर जरूरतमंदों को खाना खिला चुके हैं।

रोटी कपड़ा बैंक डोईवाला देहरादून के मनीष उपाध्याय ने बताया कि उनकी संस्था जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध कराती है। पिछले तीन महीने में करीब 95 लोगों ने जन्मदिन, शादी की सालगिरह को जरूरतमंदों को खाना खिलाकर सेलिब्रेट किया है। इसमें 30 लोगों ने अपने जन्मदिन, 20 लोगों ने शादी की सालगिरह और अन्य जरूरतमंदों को खाना खिलाया है।




Iयुवाओं में बढ़ा अधिक क्रेजI



दून के युवाओं में अपने जन्मदिन पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बाटंने का क्रेज भी अधिक बढ़ा है। रोटी कपड़ा बैंक के मनीष उपाध्याय ने बताया कि पिछले कुछ समय से युवाओं में अपने जन्मदिन को जरूरतमंदों के साथ मनाने का क्रेज बढ़ा है। युवा अपने जन्मदिन पर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed