फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The three accused who shot the dairy operator arrested

युवक को गोली मारने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Sep 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The three accused who shot the dairy operator arrested
गोली मारने वाले तीनों आरोपी युवक। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने जीवनगढ़ गांव में डेयरी संचालक युवक को गोली मारने के आरोप में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचे को भी बरामद कर लिया। बीती 28 अगस्त को जीवनगढ़ निवासी पंकज बहल को गोली मार दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। घायल युवक पंकज बहल की पत्नी मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शुभम चौहान निवासी जीवनगढ़, रोहित तोमर निवासी ग्राम तारली साहिया और शुभम शर्मा उर्फ सेठ निवासी ग्राम साहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे चैक किए। मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को आदुवाला से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रोहित तोमर की निशादेही पर शिवालिक ढाबे के पास आदुवाला जाने वाली सड़क पर स्थित आम के बाग से घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक कारतूस भी बरामद हुआ। जिस पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ 27 अगस्त को लोनिवि खंड साहिया के अधिशासी अभियंता देवेन्द्र प्रताप सिह के कार्यालय में आकर निविदा को निरस्त कराने के विवाद में तमंचा दिखाकर मारपीट, धमकी देने के मामले में भी राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed