फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The temperature is continuously falling in Vikasnagar

Dehradun News: रैन बसेरा तैयार, ठंड से ठिठुर रहे लोगों को अलाव का इंतजार

Tue, 12 Dec 2023 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The temperature is continuously falling in Vikasnagar
Iविकासनगर में आठ और हरबर्टपुर में चिह्नित पांच स्थानों पर नहीं जल रहे अलावI
विज्ञापन


I12 बेड का रैन बसेरा विकासनगर में और चार बेड का रैन बसेरा हरबर्टपुर में बनाया गयाI

विकासनगर और हरबर्टपुर में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह और शाम शीतलहर चल रही है। दोनों नगर पालिका प्रशासन ने दिसंबर के पहले सप्ताह से रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था करने का दावा किया था। रैन बसेरा तो तैयार कर दिए गए हैं, लेकिन अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। राहगीरों और निराश्रितों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है।

नवंबर में डीएम सोनिका ने देहरादून में बैठक के दौरान निकाय और तहसील प्रशासन को अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्था की तैयारी के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश के एक सप्ताह बाद 27 नवंबर को विकासनगर और हरबर्टपुर में रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था की तैयारी की पड़ताल की गई थी। उस समय निकाय प्रशासन ने दिसंबर के पहले सप्ताह में रैन बेसेरा और अलाव की व्यवस्था करने का दम भरा था।
विज्ञापन


मंगलवार को एक बार फिर विकासनगर और हरबर्टपुर नगर पालिका में प्रशासन की तैयारियों की पड़ताल की गई। हरबर्टपुर नगरपालिका में चार बेड का रैन बसेरा तैयार कर दिया है। विकासनगर में 12 बेड का रैन बसेरा बनाया गया है। दोनों रैन बसेरों में शौचालय की व्यवस्था है। गद्दे और कंबल की व्यवस्था भी है। कमरों को गर्म रखने के लिए रूम हीटर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विकासनगर में अलाव के लिए आठ और हरबर्टपुर में पांच स्थानों को चिह्नित किया गया है। किसी भी स्थान पर अलाव जलता हुआ नहीं पाया गया। ठंड से ठिठुरते राहगीर और निराश्रित लोगों के निजी संसाधनों से जलाए गए अलाव से आग तापते नजर आए। पालिका प्रशासन से जानकारी मांगी तो अधिकारियों ने अगले एक दो दिनों में अलाव की व्यवस्था करने की बात कही है।






Iविकासनगर में यहां नहीं जल रहे अलावI

Iचिह्नित स्थान : Iवेदांत स्वीट शॉप के पास, मंडी चौक, सहारनपुर बस अड्डा, पहाड़ी गली, रामकुमार चौक, अमर स्वीट शॉप के पास, डाकपत्थर, नगर पालिका रैन बसेरा





Iहरबर्टपुर में यहां नहीं जल रहे अलावI

Iचिह्नित स्थान : Iपांवटा रोड, देहरादून रोड, सहारनपुर रोड, विकासनगर रोड, नगरपालिका रैन बसेरा

I
I

I
I

Iरैन बसेरा तैयार हैं। यहां लोग रात को ठहरने के लिए भी आ रहे हैं। अगले एक दो दिनों में चिह्नित स्थानों पर अलाव जलवाने शुरू कर दिए जाएंगे।
I

I
I

I- बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, विकासनगर
I

I
I

I
I

Iरैन बसेरा तैयार कर दिया गया है। रोजाना लोग ठहर भी रहे हैं। संभवत: बुधवार या बृहस्पतिवार तक चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी।
I

I
I

I- भगवंत बिष्ट, अधिशासी अधिकारी, हरबर्टपुरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article