{"_id":"6282a3820f97536d40512722","slug":"the-team-of-tipou-village-became-the-champion-by-defeating-ujleu-vikas-nagar-news-drn411929949","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपोऊ की टीम बनी गांव वाइज कबड्डी की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिपोऊ की टीम बनी गांव वाइज कबड्डी की चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी स्टेडियम में संपन्न हुए गांव वाइज कबड्डी के फाइनल मुकाबले में टिपोऊ की टीम ने ग्राम उभरेऊ की टीम को पटकनी देकर ट्राफी अपने नाम कर ली। आशीष शर्मा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए गांव वाइज कबड्डी के मुकाबले में टिपोऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उभरेऊ के खिलाड़ियों को हरा दिया। टीम ने 38-16 के भारी अंतर से अपनी जीत दर्ज कराई। गांव वाइज कबड्डी वर्ग में जौनसार बावर के 32 गांवों की टीम प्रतिभाग कर रही थी। प्रतियोगिता समिति की ओर से विजयी टीम को ट्राफी के साथ एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। प्रतियोगिता की उपविजेता रही टीम के खिलाड़ियों को मेडल व 75 हजार का चेक दिया गया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही बाईथा गांव की टीम को मेडल व 25 हजार रुपये का चेक समिति के माध्यम से प्रदान किया गया। इस मौके पर साहिया वैली क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह समिति के अध्यक्ष अनील सिंह तोमर, उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह राय ने समिति के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। इस दौरान सुरेश चौधरी, कलम सिंह चौहान, जयपाल सिंह बिष्ट, हाकम सिंह राय, इंदर सिंह चौहान, प्रेम सिंह बिष्ट, दिनेश पंवार, चरण सिंह पंवार, बलजीत संवई, रण सिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह चौहान, बलवीर सिंह चौहान, जयपाल सिंह तोमर, कृपाराम बिष्ट, हुकम सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह चौहान, जनक सिंह राठौर, स्वरूप सिंह चौहान, सियाराम राठोर, भोपाल सिंह रावत, वीरेंद्र लाल, श्रीचंद शर्मा, बलवीर सिंह राठौर, राजेश राठौर, गंभीर राय मौजूद रहे।
लकी ड्रा में संस्कृति को स्कूटी
प्रतियोगिता के दौरान आयोजित लकी ड्रा में ग्राम दातनु की संस्कृति चौहान ने स्कूटी जीतकर पहला व घिंगोऊ के निवासी सूचित चौहान ने एलसीडी जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।