फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The team had to face tremendous opposition, stone peltin

Dehradun News: टीम को झेलना पड़ा जबरदस्त विरोध, पत्थरबाजी की कोशिश, पांच हिरासत में

Wed, 29 May 2024 06:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
The team had to face tremendous opposition, stone peltin
कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम को बस्ती के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं मकान में घुस गईं, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल मकान से बाहर उनको निकाला तब जाकर निगम की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान पत्थरबाजी की भी कोशिश हुई। पुलिस ने विरोध करने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन




मकान तोड़े जाने का बस्ती के लोगों पहले से ही पता था। सुबह जब टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जैसे ही टीम गली में घुसी लोग टीम के सामने आ गए। निगम की टीम ने लोगों को समझाया, लेकिन नहीं माने। तब पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को हटाना शुरू किया। इसके बाद बुलडोजर आगे बढ़ा। जब बुलडोजर मकानों के पास पहुंचा तो मकान में रह रहे लोगों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। निगम की टीम ने पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि मकान पूरी तरह खाली हो गया है, उसी के बाद मकान को तोड़ा गया। मौके पर हंगामा करने वाले ऐसे पांच लोगों को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया और उनको गाड़ी में बैठा लिया। शाम के समय हिरासत में लिए गए सभी लोगों को माफी मांगने पर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन






पुलिस नहीं बरतती सख्ती तो शुरू हो गया था पथराव

कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम कार्रवाई नहीं कर पाती, यदि पुलिस सख्ती नहीं बरतती। जिस समय मकानों को तोड़ा जा रहा था उसी दौरान किसी ने पत्थर उठाकर जेसीबी में मार दिया। तो पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया और लोगों को बल प्रयोग कर वहां से हटाया। यदि पुलिस सख्ती नहीं बरतती तो पत्थरबाजी की घटना गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






काटनी पड़ी बिजली, तब की गई कार्रवाई



निगम की टीम ने मकानों पर बुलडोजर चलाने से पहले पूरी तैयारी की थी। इस दौरान सबसे पहले टीम ने सभी मकानों के विद्युत केबल को हटवाया, ताकि कार्रवाई के दौरान करंट ना लगे। उसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।






आज जाखन में गरजेगा निगम का बुलडोजर

अतिक्रमण हटाने का यह अभियान जारी रहेगा। निगम के अनुसार आज जाखन क्षेत्र में रिस्पना नदी किनारे यह अभियान चलाया जाएगा। जाखन क्षेत्र में 31 मकान चिह्नित किए गए थे, जिनमें से 11 लोगों ने अपने कागजात पेश किए तो जो जांच में सही पाए गए थे, जिसके बाद मात्र 20 मकान अतिक्रमण की जद में रह गए थे। बाद में छह और लोगों ने दस्तावेज पेश किए जिसमें यह साबित हो गया कि ये मकान मार्च 2016 से पहले के बने है। इसलिए अब इस क्षेत्र में अब 14 मकान ऐसे है जिनको हटाया जाना है। आज इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed