फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The student was given TC for not depositing fees, if he complained, then admission was given

फीस जमा न करने पर छात्र को थमाई टीसी, शिकायत की तो दिया प्रवेश

Wed, 15 Sep 2021 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The student was given TC for not depositing fees, if he complained, then admission was given
कोरोना के चलते कामकाज ठप होने से ओमप्रकाश अपने बच्चे के स्कूल की फीज जमा नहीं करा पाए तो स्कूल प्रबंधन ने बच्चे का नाम काटकर उसे टीसी थमा दी। परेशान होकर ओमप्रकाश ने शिक्षा विभाग में स्कूल के खिलाफ शिकायत की। विभाग की ओर से पत्र आया तो स्कूल ने बच्चे को फिर से प्रवेश दिया।
विज्ञापन

चंद्रर रोड निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि कोरोनाकाल में कामकाज ठप होने से वह अपने बेटे की बीते साल की करीब 50 हजार रुपये की फीस जमा नहीं करा पाए। इसके लिए उन्होंने स्कूल प्रबंधन से दो महीने का समय मांगा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उनकी बात सुने बिना ही उनके बेटे का नाम काटकर टीसी थमा दी। इस संबंध में कई बार स्कूल प्रबंधन से बात करने के बाद भी बच्चे को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद ओमप्रकाश ने स्कूल के खिलाफ शिक्षा विभाग में शिकायत कर दी। मामले का संज्ञान लेते हुए विभाग ने स्कूल प्रबंधन को बच्चे को फिर से स्कूल में प्रवेश देने और फीस जमा करने के लिए अभिभावक को समय देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed