फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The strike of Joint Employees Federation Kumaon Garhwal

Dehradun News: अब निगम मुख्यालय नैनीताल में भी शुरू होगा धरना

Thu, 08 Aug 2024 04:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
The strike of Joint Employees Federation Kumaon Garhwal
Iसंयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम पिछले 36 दिन से दे रहा है धरनाI
विज्ञापन




संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का धरना 36वें दिन भी एकता बिहार में जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा तकनीशियन ग्रेड-2 (टीजी-2) के पदों पर 2 वर्ष के अनुभव की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर यह धरना चल रहा है। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त से निगम मुख्यालय नैनीताल में भी धरना शुरू कर दिया जाएगा।



कहा कि गांधीवादी तरीके से चलाए जा रहे आंदोलन के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। इसके अलावा स्वच्छता अभियान चलाया गया। निगम के कर्मचारियों ने अपनी-अपनी इकाइयों में कार्य किया। उन्होंने कहा कि उक्त आंदोलन से न तो जनता को परेशानी हो रही है न ही पर्यटकों को। उन्होंने कहा कि अपनी तरह के अनोखे आंदोलन के इतने दिन बीतने के बावजूद भी सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नैनीताल में धरने के संबंध में बृहस्पतिवार को महासंघ के पदाधिकारी अग्रिम रणनीति पर बैठक करेंगे। इस दौरान महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित, महासंघ के संरक्षक सुरेश पंवार, कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर लाल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed