फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The strike by drivers in the industrial sector has started

Dehradun News: पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार, सेलाकुई में एक दिन का स्टॉक

Wed, 03 Jan 2024 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
The strike by drivers in the industrial sector has started
I- कालसी और विकासनगर में दो दिन का स्टॉक शेष
विज्ञापन

I

I- वाहनों की हड़ताल से हो सकती है ईधन की किल्लतI

औद्योगिक क्षेत्र में वाहन चालकों की हड़ताल का असर ईधन आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ने लगा है। सेलाकुई और सहसपुर स्थित पेट्रोल पंपों पर दिनभर पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए वाहनों की कतार लगी रही। पेट्रोल पंपों के पास केवल एक दिन का स्टॉक रह गया है। वहीं, विकासनगर और कालसी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर आम दिनों की तरह चालक पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहुंचे। यहां दो दिन का स्टॉक उपलब्ध है।



मंगलवार को सेलाकुई में पेट्रोल पंप पर सुबह से वाहन चालकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। वाहनों की हड़ताल से तेल की किल्लत की आशंका के चलते वाहन चालकों ने दोगुनी मात्रा में पेट्रोल व डीजल भरवाए। कई लोगों ने टैंक ही फुल करवा लिए।
विज्ञापन




राजा रोड स्थित श्री कृष्णा फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक नैयर हसन ने बताया कि उनके पास बस आज तक स्टॉक है। अगर सरकार ने प्रभावी कदम न उठाए तो पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है। सेलाकुई स्थित कारगिल शहीद आनंद असवाल फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक राकेश नेगी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की मांग अधिक है। वाहन न चलने के कारण पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बताया कि उनके पास आज तक का स्टॉक बचा है। वहीं, सहसपुर के धूलकोट पेट्रोल और सहसपुर स्थित पेट्रोल पंप पर भी आज तक का ही स्टॉक है। विकासनगर और कालसी क्षेत्र में सामान्य दिनों की तरह पेट्रोल पंप पर लोग वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पहुंचे। पेट्रोल पंप प्रबंधन से जानकारी लेने पर पता चला कि यहां भी केवल दो दिन का स्टॉक शेष बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed