{"_id":"6660f2a895afb0fbac0f9a24","slug":"the-storm-knocked-out-electricity-in-many-areas-tree-dehradun-news-c-5-1-drn1055-428857-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आंधी ने उड़ाई कई इलाकों की बिजली, पेड़ टूटकर लाइनों में गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आंधी ने उड़ाई कई इलाकों की बिजली, पेड़ टूटकर लाइनों में गिरे
विज्ञापन
विज्ञापन
दून में बुधवार देर शाम आंधी के साथ आई तेज बरसात से काफी पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए। जिससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने देर रात तक लाइनों से पेड़ों को हटाकर बिजली की आपूर्ति सुचारू कराई। राजपुर रोड, हाथबडकला, अनारवाला क्षेत्र में रात 10 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं शुरू हो सकी थी।
शाम को तेज आंधी के कारण शहर में 15 से 20 जगहों पर पेड़ों और उनकी टहनियां टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए। जिससे लाइनों को नुकसान हुआ और बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने सप्लाई को सुचारू कराने के लिए लाइनों को ठीक कराया। राजपुर रोड पर डाकपट्टी, हाथी बडकला, अनारवाला बिजलीघर की 33 केवी की लाइन पर गिरे पेड़ों को रात 10 बजे तक नहीं हटाया जा सका। जिसके चलते बिजली घर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऊर्जा निगम के एसई राहुल जैन ने बताया कि लाइनों से पेड़ हटाने का कार्य रात तक चला।