फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The state level water quality training workshop organized

Dehradun News: राज्य स्तरीय जल गुणवत्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Sat, 09 Mar 2024 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
The state level water quality training workshop organized
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और उत्तराखंड जल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जल गुणवत्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जल जीवन मिशन के तहत 26 जिला एवं उपखंडीय प्रयोगशालाओं के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




उत्तराखंड जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने प्रतिभागियों से जल जीवन मिशन की शर्तों को पूरा कर टेस्टिंग सही तरीके से करने के लिए निर्देशित किया। उत्तराखंड जल संस्थान के महाप्रबंधक (टीआरएम) डीके सिंह ने कहा, जल गुणवत्ता के प्रति लैब कर्मी सजग होकर कार्य करें। एनएबीएल प्रमाणीकरण की बारीकियों को बेहतर तरीके से प्रयोग में लाएं। इस मौके पर यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी उनियाल, प्रो. संजय गुप्ता, प्रो. गुप्ता, डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. विकास कंडारी, अर्चित पाण्डेय, डॉ. आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed