फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The staging of Chakravyuh mesmerized everyone

Dehradun News: चक्रव्यूह के मंचन ने किया मंत्रमुग्ध, सितार वादन ने मोहा मन

Sun, 20 Oct 2024 04:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
The staging of Chakravyuh mesmerized everyone
दून में चल रहे विरासत महोत्सव के पांचवें दिन अभिमन्यु का चक्रव्यूह छाया रहा। गढ़वाली लोक नाट्य चक्रव्यूह में पांडव और कौरवों के बीच युद्ध को देखने को बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं सितार पर समन्वयक सरकार की थिरकती उंगलियों से निकलने वाले राग ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन




शनिवार को कौलागढ़ रोड स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे विरासत महोत्सव में पांचवें दिन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी और ओएनजीसी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। महोत्सव में गढ़वाली लोकनाट्य कलाकारों की टीम ने चक्रव्यूह का सुंदर मंचन किया। मशहूर सितार वादक समन्वय सरकार की सांस्कृतिक संध्या ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें समन्वय सरकार ने राग सुध कल्याण से अपनी मनमोहक प्रस्तुति की शुरुआत की। तबले पर पंडित मिथलेश झा के साथ संगत करते हुए समन्वय सरकार ने तीन ताल में लयबद्ध जोड़ के बाद जटिल अलाप में बदलाव करते हुए प्रस्तुति को सहजता से आगे बढ़ाया। वहीं इसके बाद पं. साजन मिश्रा और पं. स्वरांश मिश्रा ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed