फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The spice market is full of problems.

Dehradun News: मसालों के बाजार में मसले हजार

Wed, 21 Jan 2026 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The spice market is full of problems.
हनुमान मंदिर के बाहर खड़े दोपहिया वाहन। संवाद - फोटो : चार दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत
वत्सल गुप्ता
विज्ञापन

देहरादून। मसालों की खरीदारी के लिए प्रसिद्ध हनुमान चौक बाजार में समस्याओं का अंबार है। बाजार में न पार्किंग है और न ही शौचालय। सड़कों के किनारे खड़े वाहनों से हर समय जाम लगा रहता है। इसके कारण व्यापारियों के साथ ही ग्राहकों को परेशानियों से जूझना पड़ता है।
देहरादून के हनुमान चौक बाजार का इतिहास करीब 135 साल पुराना है। इस बाजार को देहरादून का हृदय कहा जाता है। बाजार में 1890 में हनुमान मंदिर का निर्माण हुआ। इसी मंदिर के नाम पर ही बाजार का भी नाम पड़ा। पहले यहां गिनी-चुनी दुकानें ही हुआ करती थीं। देखते ही देखते अब यह बाजार व्यवसाय का बड़ा केंद्र बन गया। बाजार अपनी किराना मंडी, मसाले और घरेलू सामान के लिए प्रसिद्ध है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

समय के साथ बाजार का तो विस्तार हुआ लेकिन सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे बाजार में अव्यवस्था रहती है। बाजार में न पार्किंग है न ही दूसरी कोई सुविधा। व्यापारियों का कहना है की एक शौचालय तक यहां नहीं है। इसके कारण ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हनुमान चौक से लगते बाबू गंज बाजार में बड़े वाहनों के आने जाने का समय तय नहीं है। इसके कारण हर समय जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंग गलियों में खड़े होते हैं वाहन : हनुमान चौक बाजार में झंडा बाजार, पलटन बाजार समेत अन्य बाजार की गलियां आकर मिलती हैं। मंदिर के पास ही बाजार में कई जगह सड़कों पर ही वाहन खड़े होते हैं। तंग गलियों तक में वाहन खड़े किए जाते है। इसके कारण हर समय जाम लगा रहता है। बड़े वाहनों के लगातार आने-जाने से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हनुमान चौक पर यातायात का दबाव इतना अधिक है कि पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed