{"_id":"657609b2406cced44808f614","slug":"the-speed-of-the-train-has-started-slowing-down-due-dehradun-news-c-5-1-drn1033-304932-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: धीमी होने लगी ट्रेनों की रफ्तार...मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा छाने से देरी है पहुंच रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: धीमी होने लगी ट्रेनों की रफ्तार...मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा छाने से देरी है पहुंच रहीं
Mon, 11 Dec 2023 12:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:42 PM IST
सार
हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर समेत पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाने लगा है। बीते कुछ दिनों से यही स्थिति है। जिसके चलते ट्रेन की रफ्तार कम होने लगी है। इन सभी प्रांतों व स्थानों से दून आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने से ट्रेन की रफ्तार धीरे होने लगी है। इसके चलते कई ट्रेन दून में देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिन के समय मौसम साफ होने पर ट्रेन का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में सुबह हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर समेत पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाने लगा है। बीते कुछ दिनों से यही स्थिति है। जिसके चलते ट्रेन की रफ्तार कम होने लगी है। इन सभी प्रांतों व स्थानों से दून आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल ने कहा, कोहरे के चलते सुबह के समय ही ट्रेन का संचालन प्रभावित हो रहा है। धीमी गति होने की वजह से ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। दिन में मौसम साफ होने से संचालन सामान्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Uttarakhand: ये कैसी तैयारी...न कैंप शुरू न खिलाड़ियों की सूची, 38वें राष्ट्रीय खेलों की करनी है मेजबानी
रेलकर्मियों को सिखाईं आपदा से बचने की बारीकियां
मुरादाबाद मंडल से आए सिविल डिफेंस स्टाफ ने दून के रेलकर्मियों को किसी भी तरह की आपदा से बचने की बारीकियां सिखाईं। साथ ही यह बताया कि घटना के दौरान आम लोगों की सुरक्षा के साथ अपनी सुरक्षा कैसे करें। रविवार को देहरादून रेलवे स्टेशन पर सिविल डिफेंस स्टाफ की ओर से मॉक ड्रिल की गई। सिविल डिफेंस के पदाधिकारी टीसीडीआई (इंचार्ज) कुलदीप मल जेई अमित राणा व एसएस रविंद्र ने कहा, इस तरह के कार्यक्रम रेलवे की ओर से समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। इसका मकसद रेलवे और रेल यात्रियों को सुरक्षित रखना है।