फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The sky remained cloudy since morning in Pachhwadun

Dehradun News: सर्द हवाओं ने किया परेशान, घरों में कैद हुए लोग

Tue, 28 Nov 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The sky remained cloudy since morning in Pachhwadun
I- पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र के बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

I

I13 डिग्री सेल्सियस तक पहुचं गया पछवादून में न्यूनतम तापमानI

पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सर्द हवाएं चलने से मौसम और अधिक ठंडा हो गया। लोग घरों में कैद होने को मजबूर गए। जरूरी कामों के लिए गर्म कपड़ों से पैक होकर निकलना पड़ा। दिनभर गिने चुने लोग ही खरीदारी करते नजर आए। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।




सोमवार को सुबह ही सूरज बादलों की ओट में छिप गया। ठंड अपना असर दिखाने लगी। पछवादून में न्यूनमत तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, जौनसार बावर के चकराता क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुनानक जयंती की छुट्टी के चलते सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद थे। ठंड के चलते घूमने की तैयारी कर रहे लोगों का मजा किरकिरा हो गया। बच्चे भी खेलने के लिए बाहर नहीं निकल पाए।
विज्ञापन




घरों और दुकानों में चाय, पकोड़े और समोसे का दौर चलता रहा। बाजारों और सड़कों के किनारे लोग अलाव जलाकर आग तापते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed