फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The search operation of the Forest Department for the

Dehradun News: बिनसोन और मशक गांव से 84 स्लीपर और मिले

Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
The search operation of the Forest Department for the

विज्ञापन



कोहरे के बीच जारी रहा वन विभाग का तलाशी अभियान

3963 पहुंची बरामद स्लीपरों की संख्या,



कनासर रेंज से अवैध रूप से काटे गए देवदार और कैल के पेड़ों की लकड़ी की बरामदगी के लिए वन विभाग का तलाशी अभियान शनिवार को भी जारी रहा। कोहरे के बीच वन विभाग की टीम ने बिनसोन और मशक गांव से देवदार और कैल के 84 स्लीपर और बरामद किए। अब तक बरामद स्लीपरों की संख्या 3963 पहुंच गई है।

चकराता वन प्रभाग में व्यापक स्तर पर हुए बेशकीमती पेड़ों के अवैध पातन की चल रही जांच के तहत वन विभाग कनासर रेंज से सटे गांवों में तलाशी अभियान चला रहा है। अभियान के क्रम में शनिवार को टीम ने ग्राम मशक और बिनसोन में अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए 84 देवदार और कैल के स्लीपर बरामद किए। सहायक वन संरक्षक मुकुल कुमार ने बताया कि लकड़ी की बरामदगी के लिए वन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन






कब, कितने स्लीपर हुए बरामद



चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज से सटे गांवों में अवैध पातन से तैयार किए गए स्लीपरों की जांच के लिए चलाया गए अभियान के तहत पहला छापा 8 अगस्त को मारा गया। इसमें 565 स्लीपर बरामद किए गए। इसके बाद 9 अगस्त को 600 स्लीपर, 10 को 350, 11 को 442, 12 को 369, 13 अगस्त को 300 स्लीपर, 14 को 276, 15 को 129, 16 को 86, 17 को 60 स्लीपर बरामद किए गए। 18 अगस्त को बारिश और कोहरे के कारण तलाशी अभियान नहीं चल सका। जबकि, 19 अगस्त को 84 स्लीपर बरामद किए गए। इस दौरान 406 बारीक चिरान अथवा छोटे स्लीपर भी वन विभाग की टीम ने बरामद किए। कुल मिलाकर 19 अगस्त तक हुई कार्रवाई में वन विभाग की टीम 3963 स्लीपर बरामद कर चुकी है। इसकी बाजारी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed