{"_id":"64da9181b62199ee370bbe6d","slug":"the-scene-of-devastation-was-again-seen-in-maldevta-it-rained-overnight-dehradun-news-c-5-drn1037-223097-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मालदेवता में फिर तबाही का मंजर दिखा गई रातभर हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मालदेवता में फिर तबाही का मंजर दिखा गई रातभर हुई बारिश
विज्ञापन
हर साल बरसात में तबाही का सामना करने वाले मालदेवता क्षेत्र में फिर बारिश कहर बनकर टूटी। रातभर हुई तेज बारिश से यहां कई संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ। सड़कें नदी में बह गईं। कई पुलों की अप्रोच रोड को भी नुकसान हुआ। हालांकि, गनीमत रही कि इस बार किसी की जान पर नहीं बनी।
पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल वहां पर बचाव व राहत कार्य शुरू किया। संबंधित विभागों ने भी कुछ देर बाद ही एक पुल की अप्रोच रोड को मजबूती देना शुरू कर दिया। देर रात तक यहां के कई रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर यातायात को सीमित संख्या में चलाया। बीते चार दिनों से शहर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही थी। प्रशासन ने भी एहतियातन कई कदम उठाए। ताकि, जान माल का नुकसान कम हो, लेकिन रविवार शाम से ही लगातार बारिश शुरू हो गई।
रातभर की इस बारिश से बांदल और सौंग नदी उफान पर आ गईं। इस बारिश में देहरादून और टिहरी के बॉर्डर पर बना इंस्टीट्यूट का पांच मंजिला भवन भरभराकर नदी में गिर गया। भवन को तीन दिन पहले ही प्रशासन ने खाली करा दिया था। इसके बाद अचानक मालदेवता क्षेत्र में आपदा जैसे हालात हो गए। चंबा जाने वाले रास्ते के सामने तिराहे पर एक बार फिर से दो साल पहले जैसा मलबा आ गया।
विज्ञापन
इस मलबे और तेज पानी के बहाव से सड़क बहकर नदी में समा गई। सड़क किनारे बने एक रिजॉर्ट के बीच से पानी बहने लगा। इसमें कई वाहन डूब गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने वहां मौजूद कई लोगों को बाहर निकाला। इसके कुछ दूरी पर ही एक अन्य रिजॉर्ट की दीवारें भी पानी की चपेट में आ गईं। दीवारें तोड़कर पानी रिजॉर्ट में घुस गया।
यह अच्छी बात थी कि इस रिजॉर्ट में कर्मचारियों के अलावा कोई मेहमान नहीं ठहरे हुए थे। जो लोग थे उन्हें भी समय रहते पुलिस ने बाहर निकाल लिया। सुबह के समय पुलिस ने यहां आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात को सीमित कर दिया।
-- --
सौडा सरोली पुल की एप्रोच रोड को हुआ नुकसान
सौंग नदी पर बने सौडा सरोली गांव के पुल की एप्रोच रोड को भी नुकसान पहुंचा है। जबकि, पिछले साल एप्रोच रोड पानी में बह गई थी। कुछ देर बाद ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर इस एप्रोच रोड के बंधे को मजबूत बनाना शुरू कर दिया।