फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The rumbling incident was registered after seven days

टप्पेबाजी की घटना सात दिन बाद हुई दर्ज

Tue, 28 Dec 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The rumbling incident was registered after seven days
कारोबारी के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना को पुलिस ने सात दिन बाद दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक भी टप्पेबाजों का कोई पता नहीं लगाया जा सका है। पुलिस का दावा है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ईसी रोड निवासी कारोबारी साकेत आहूजा की कार 19 दिसंबर को सुबह ईसी रोड पर मंगला देवी इंटर कॉलेज के बाहर खड़ी थी। सुबह 11 बजे कार पार्क की ओर डेढ़ बजे वापस पहुंचे। इस बीच आप की रैली यहां से निकली तो जगह-जगह पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद टप्पेबाज उनकी कार का पीछे की सीट के बायीं ओर का शीशा तोड़कर बैग चुरा ले गए। बैग में चार हजार रुपये नगदी और अशोक आहूजा नाम के व्यक्ति का आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, मीणा आहूजा का पैन कार्ड, गाड़ी की आरसी समेत अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन

टप्पेबाजी का पता लगने पर साकेत ने करनपुर चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में 26 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज नवनीत भंडारी ने बताया कि टप्पेबाजों का अभी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed