फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The role of scout guide is important in nation building : shiv prakash semval

‘राष्ट्र निर्माण में स्काउट गाइड की भूमिका अहम’

Sat, 07 Sep 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
The role of scout guide is important in nation building : shiv prakash semval
स्काउट गाइड के तीन दिवसीय सोपान जांच शिविर का जिला स्काउट गाइड आयुक्त शिव प्रसाद सेमवाल व समग्र शिक्षा अभियान के जिला प्रमुख रामगोपाल गंगवार ने ध्वज शिष्टाचार के साथ संपन्न किया। इस मौके पर पुरस्कार वितरण के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में स्काउट गाइड को मुख्य अतिथि शिव प्रसाद सेमवाल ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। स्काउट गाइड की छात्राओं की ओर से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नाटक, लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। शिविर संचालक रमेश रतूड़ी और जिला सचिव वीपी यादव ने शिविर की आख्या प्रस्तुत की। रमेश रतूड़ी ने बताया कि शिविर में 150 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया। तीन दिन तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया। शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्काउट गाइड की भूमिका अहम होती है। उसके द्वारा किए गए समाज हित के कार्य हमेशा प्रमुख होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप मोहन, राम मोहन नौटियाल, वीरेंद्र कुड़ियाल, वीरेंद्र कुमार, कुसुम उनियाल, कविता नेगी, चित्रा चोपड़ा, सुरेंद्र मोहन भट्ट, रामकृष्ण पोखरियाल, सरिता सिंह, हरस्वरूप मेहरा, नेहा, प्रवीण सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed