फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The road from Shimlabai Pass to Gorakhpur was not built

Dehradun News: मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी नहीं बनी शिमलाबाई पास से गोरखपुर तक की सड़क

Mon, 04 Dec 2023 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The road from Shimlabai Pass to Gorakhpur was not built
लोनिवि हो या अन्य विभाग उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देशों की परवाह नहीं है। इसका उदाहरण शिमलाबाई से गोरखपुर चौक तक की सड़क की हालत है। इस सड़क का निर्माण नवंबर तक पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने लोनिवि को दिए थे, लेकिन दिसंबर शुरू हो चुका है, अभी तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। लोनिवि ने गोरखपुर चौक के पास निर्माण सामग्री डाली है, जो दुर्घटना का कारण बन रही है।
विज्ञापन




शिमलाबाई चौक से गोरखपुर चौक तक पेयजल निगम ने पेयजल लाइन बिछाने के लिए दो साल पहले सड़क की खोदाई की थी। तब से लेकर अब तक यह सड़क नहीं बन पाई है। मुख्यमंत्री भी दो बार इस सड़क पर सफर कर चुके हैं। हाल ही मुख्यमंत्री ने लोनिवि को नवंबर तक सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, उसके बावजूद लोनिवि ने अभी तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया। तीन दिन पहले लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए गोरखपुर चौक पर निर्माण सामग्री डाली है, लेकिन निर्माण शुरू न होने के कारण यहीं पर लोग गिर रहे हैं।
विज्ञापन


डाली गई सामग्री से चौक पर जाम लग रहा है, दूसरी ओर निर्माण सामग्री में फिसलकर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इससे आसपास के लोगों और दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। दुकान मोहम्मद काशिम, मुकेश कुमार, बंटी कुमार ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही काम शुरू नहीं हुआ तो लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





Iपेयजल निगम की ओर से इस सड़क पर अब भी खोदाई की जा रही है। इसके अलावा कई जगह लीकेज है जिसके कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। अब जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। - परवीन करनवाल, ईई, लोनिवि निर्माण खंडI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed