फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The river bed collapsed in Sattowali, water entered many houses

सत्तोवाली में नदी पर बना पुस्ता टूटा, कई मकानों को किया खाली

Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The river bed collapsed in Sattowali, water entered many houses
पुश्ता ढहने के बाद एक घर के नीचे से ढंसी मिट्टी। संवाद
लगातार हो रही बारिश और बिंदाल नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से बृहस्पतिवार रात सत्तोवाली में पुस्ता ढह गया। इससे आसपास के कई घरों में पानी घुस गया। मेयर सुनील उनियाल गामा और कैंट विधायक हरबंस कपूर ने तुरंत कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर प्रभावितों के बचाव और राहत का काम शुरू कर दिया। खतरे की आशंका को देखते हुए कई परिवारों को पास की धर्मशाला में शिफ्ट किया गया है। देर रात तक वहां लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का काम जारी रहा।
विज्ञापन

सत्तोवाली क्षेत्र वार्ड 45 गांधी ग्राम में बिंदाल नदी के तेज बहाव से पुस्ता टूट गया और मकान की नींव तक पानी भर गया। इससे कई मकानों की नींव खोखली हो गई। मकानों के नीचे मिट्टी धंसने लगी और मकान तिरछे होने लगे। इस पर आनन-फानन में करीब दो दर्जन परिवारों को वहां से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। पुस्ता टूटने और घरों को नुकसान होने की सूचना मिलते ही मेयर गामा और विधायक कपूर ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मेयर गामा ने बताया कि जिन घरों को खतरा बना हुआ है, उन सभी को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन

देर रात फिर तेज बारिश होने से बचाव और राहत कार्य पर भी असर पड़ा। उन्होंने बताया कि करीब 60 घरों को खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर ही तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कई इलाकों में जलभराव से परेशान रहे लोग
सत्तोवाली के अलावा भी राजधानी के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। बिंदाल और रिस्पना से लगी बस्तियों में बड़ी संख्या में लोगों के घरों में पानी भर गया। वहीं, दोनों नदियों में उफान के बाद तटवर्ती क्षेत्रों को खाली कराया गया। कुछ जगह से लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। देर रात एक बार फिर तेज बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया। दूसरी ओर, बृहस्पतिवार सुबह कई जगह लोग जमा पानी बाहर निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed