फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The riot was organised

Dehradun News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

Tue, 11 Nov 2025 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
The riot was organised
ग्राम जस्सोवाला में आयोजित दंगल में कुश्ती के दौरान विजयी रहे पहलवान। स्रोत जागरूक पाठक
विकासनगर। ग्राम जस्सोवाला में नशे की रोकथाम व युवाओं में खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को दंगल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान व प्रधान संगठन के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह परमार ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं के आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति आकर्षण पैदा होगा। नशे की लत से बचाने के लिए उनका रुझान खेलों की ओर किया जाना जरूरी है। दंगल में हरियाणा से आए पहलवान संदीप, पंडित, हिमाचल के पहलवान जगदा, अनवर, पाली, किशन व बेहट जनपद सहारनपुर के पहलवान बिलाल, तौफीक, सुखिया और देहरादून के पहलवान छोटा व संदीप ने अपनी-अपनी कुश्ती में जीत हासिल की। इस मौके पर डॉ. गुलफाम जान भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed