फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The result of many UK board schools was 100%

यूके बोर्ड के कई स्कूलों का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

Sun, 01 Aug 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The result of many UK board schools was 100%
राजपुर रोड स्थित सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम को ?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणा शनिवार को जारी किया गया। बोर्ड से संबंद्ध कई स्कूलों को परीक्षा परिणाम पहली बार 100 फीसदी रहने पर छात्रों के साथ शिक्षक भी गदगद हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते रद्द हुई बोर्ड परीक्षा के बाद उत्तराखंड बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के मानदंड जारी किए थे। जिसके अनुसार हाईस्कूल का परिणाम 9वीं और 10वीं कक्षा के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया। 12वीं कक्षा का रिजल्ट 11वीं और 12वीं के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया। राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौडाई ने बताया कि इतिहास में पहली बार स्कूल का बोर्ड रिजल्ट 100 फीसदी रहा। बच्चों के अंक भी अच्छे आए हैं। जिससे उन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा। 12वीं के लिए 125 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से एक छात्रा अनुपस्थित रही। जिसमें से 114 छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। इनमें से 30 छात्राएं कला वर्ग की हैं और 84 छात्राएं विज्ञान वर्ग की हैं। 10 छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। पथरीबाग स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल का रिजल्ट भी 100 फीसदी रहा। प्रधानाचार्य राकेश मोहन डबराल ने बताया कि हाईस्कूल में मोहित रावत ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। 12वीं कक्षा में 91 फीसदी अंक प्राप्त कर चंदन ने स्कूल में टॉप किया। 10वीं में 186 और 12वीं में 170 छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी। राजकीय इंटर कॉलेज, किशनपुर के प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने बताया कि 10वीं में 98 और 12वीं में 52 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। पहली बार स्कूल का परिणाम 100 फीसदी रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला के प्रधानाचार्य सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बोर्ड रिजल्ट पहली बार 100 फीसदी होने पर बहुत खुशी हो रही है। यह हम शिक्षकों के लिए उपलब्धि है।

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम आने के बाद धर्मपुर स्थित श्री गोवर्धन सरस्वती शिशु मंदिर में खुशी जाहिर ?

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम आने के बाद धर्मपुर स्थित श्री गोवर्धन सरस्वती शिशु मंदिर में खुशी जाहिर ?- फोटो : DEHRADUN

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम आने पर राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी में खुशी मनातीं ?

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम आने पर राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी में खुशी मनातीं ?

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम आने के बाद धर्मपुर स्थित श्री गोवर्धन सरस्वती शिशु मंदिर में खुशी जाहिर ?

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम आने के बाद धर्मपुर स्थित श्री गोवर्धन सरस्वती शिशु मंदिर में खुशी जाहिर ?- फोटो : DEHRADUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed