फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The resolution of 'Prosperity through Cooperation' will be implemented in the new year: Dr. Dhan Singh

नए साल में धरातल पर उतरेगा ‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प : डॉ. धन सिंह

Thu, 01 Jan 2026 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
The resolution of 'Prosperity through Cooperation' will be implemented in the new year: Dr. Dhan Singh
किसानों, श्रमिकों और युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, मजबूत होगी आर्थिकी
विज्ञापन

तीन माह के भीतर सहकारी बैंकों में होगी 177 पदों पर भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नए साल में धरातल पर उतरेगा ‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प। यह कहना है सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता को किसानों, श्रमिकों, कारीगरों एवं युवाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बनाने के लिए व्यापक और बहुआयामी कार्ययोजनाओं पर काम कर रही है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि ग्रामसभा स्तर पर सहकारी समितियों की स्थापना कर हर वर्ग को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। सहकारिता के विस्तार से किसानों, काश्तकारों, स्वयं सहायता समूहों, श्रमिकों एवं छोटे उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। सहकारिता मंत्री के मुताबिक प्रदेश में सहकारिता के दायरे को व्यापक बनाने एवं आम जनता को सहकारी आंदोलन से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 की तर्ज पर राज्य सहकारिता नीति तैयार की जाएगी। क्षेत्र में युवाओं को करियर एवं शोध के अवसर उपलब्ध कराने एवं आम लोगों तक सहकारिता की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से स्थापित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के तहत उत्तराखंड राज्य में पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

सहकारी बैंकों व समितियों में होगी व्यापक भर्ती
राज्य एवं जिला सहकारी बैंकों में तीन माह के भीतर वर्ग-एक, वर्ग-दो एवं वर्ग-तीन के कुल 177 खाली पदों पर आईबीपीएस के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ भर्ती की जाएगी। इसके अलावा पैक्स सचिवों की नियुक्ति के लिए कैडर नियमावली में संशोधन कर 350 सचिवों की नियुक्ति की जाएगी, जिनका चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शीर्ष सहकारी संस्थाओं में होंगे निर्वाचन
देहरादून। सहकारिता विभाग के तहत सहकारी समितियों के चुनाव हो चुके हैं। राज्य सरकार के 30 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व के निर्णय के बाद पहली बार सहकारी समितियों में महिलाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हुई है। कुल 668 समितियों में से 280 से अधिक समितियों में महिलाएं अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। शीघ्र ही केन्द्रीय एवं शीर्ष सहकारी समितियों में भी चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed