फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Survey reveals Lung cancer is increasing in Uttarakhand due to smoking and smoked food

सर्वे में खुलासा: उत्तराखंड में धूम्रपान और स्मोक फूड से बढ़ रहा फेफड़ों के कैंसर, तेजी से बढ़ रहे मामले

Mon, 22 Jul 2024 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2024 04:35 PM IST
सार

दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दौलत सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर सर्दी अधिक होने की वजह से लोग आग तापते और घरों को गर्म रखते हैं। खाना भी चूल्हे पर बनता है।

विज्ञापन
Survey reveals Lung cancer is increasing in Uttarakhand due to smoking and smoked food
कैंसर की जांच - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में फेफड़े का कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में आने वाले मरीजों की रिपोर्ट इस बात की पुष्टि कर रही है। अस्पताल में कैंसर रजिस्ट्री सर्वे में पिछले डेढ़ साल में 2500 कैंसर संदिग्ध मरीजों को चिह्नित किया गया है। इसमें 200 से अधिक मरीज फेफड़ों के कैंसर के संदिग्ध अवस्था में मिले थे। इसमें करीब 20 फीसदी में फेफड़ों के कैंसर की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दौलत सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर सर्दी अधिक होने की वजह से लोग आग तापते और घरों को गर्म रखते हैं। खाना भी चूल्हे पर बनता है। सर्दी से बचाव के लिए घरों की ऊंचाई भी अधिक नहीं होती। ऐसे में धुआं पूर्णरूप से बाहर नहीं निकल पाता। सर्दी से बचाव के लिए अधिक गर्म तरल पदार्थ और धुएं वाले खाद्य पदार्थ अधिक लेते हैं। जिन्हें स्मोक फूड भी कहते हैं यह भी फेफड़ों के कैंसर का कारण बन रहे हैं। अस्पताल में हर माह फेफड़ों के कैंसर के दो से तीन नए मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन


धुएं में सेंके जाने वाले खाद्य पदार्थ नुकसानदेय
डॉ. दौलत सिंह ने बताया कि कच्ची लकड़ी जलाकर धुएं में सेंके जाने वाले खाद्य पदार्थ में कार्बन मोनो ऑक्साइड और हाइड्रो कार्बंस की मात्रा अधिक होने से टॉक्सिक केमिकल की मात्रा बढ़ जाती है। यह कैंसर कारक होते हैं। उच्च तापमान कैंसर को बढ़ावा देता है। इससे कोशिकाएं डैमेज हो जाती हैं। इससे वहां पर क्रॉनिक अल्सर हो जाता है जो बाद में कैंसर का रूप धारण कर सकता है। इससे फेफड़े और पाचन तंत्र का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। उत्तराखंड में पुरुषों में पहले नंबर पर मुंह और गले का कैंसर, दूसरे नंबर पर फेफड़े का कैंसर और तीसरे नंबर पर पेट का कैंसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, CM ने राजस्व निरीक्षकों समेत इनको बांटे पत्र

कैंसर की जानकारी के लिए किया जा रहा सर्वेI
दून अस्पताल के टीबी एंड चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष व अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कैंसर रजिस्ट्री में यह पता करवाया जा रहा है, किस कैंसर के मरीज अधिक हैं और कहां से अधिक मरीज आ रहे हैं। कैंसर संदिग्ध मरीजों की एक फाइल तैयार करवाई जा रही है। इसमें पता, बीमारी, हिस्ट्री आदि की जानकारी ली जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार को सौंपी जाएगी। यह सर्वे चार-पांच साल चलेगा अभी सिर्फ डेढ़ साल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed