{"_id":"65e76587025e68490a018bec","slug":"the-protest-by-anganwadi-workers-continued-for-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-364940-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जब तक मांगें पूरी नहीं होती जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जब तक मांगें पूरी नहीं होती जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 15वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ता 19 फरवरी से ब्लॉक मुख्यालय विकासनगर में धरने पर बैठी हुई हैं। वे मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं। ब्लॉक अध्यक्ष संयोगिता ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना देने वालों में सुनीता, बबली, लक्ष्मी देवी, सीमा, मीना, रजनी आदि उपस्थित रहीं।
वहीं, दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कालसी ब्लॉक मुख्यालय में भी धरने पर डटी रहीं। उन्होंने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष बीरो देवी ने कहा कार्यकर्ता सरकार से अपना हक मांग रही हैं। कहा कि विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय न के बराबर दिया जा रहा है। कहा कि मांग पूरी होने पर ही वे कार्य पर लौटेंगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में पूनम तोमर, सुशीला, कृष्णा, अनीता, रीता, दीपा पंवार, रूमिता, सुमित्रा भंडारी, गेंदो देवी आदि उपस्थित रही।