विकासनगर। वाल्मिकी जयंती पर विकासनगर मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच में चल रहा विवाद एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा और सीओ बीएस धोनी की मध्यस्तता के बाद समाप्त हो गया। शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर दोनों पक्षों के चार लोगों की संयुक्त कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी के नेतृत्व में 14 अक्तूबर को शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
मालूम हो कि लंबे समय से वाल्मीकी समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते समाज के लोगों में दो फाड़ हो गए थे। दोनों पक्षों ने अलग-अलग संगठन का निर्माण किया हुआ है। दोनों पक्ष 14 अक्तूबर को वाल्मिकी जयंती पर शोभायात्रा निकालना चाहते थे। इसके लिए दोनों ही संगठनों ने पुलिस और तहसील प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन विवाद के चलते तहसील प्रशासन ने किसी भी पक्ष को अनुमति नहीं दी। शनिवार को एसडीएम कौस्तुभ मिश्र और सीओ बीएस धोनी ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। जहां दोनों के बीच में शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर समझौता हो गया। अब दोनों ही पक्ष एक साथ शोभायात्रा निकालेंगे। शोभायात्रा संयुक्त रूप से गठित कमेटी में शामिल सदस्य मुकेश कुमार, केवल राम और सतीश पारछा और सुभाष के नेतृत्व में निकलेगी। शोभायात्रा में दोनों ही पक्षों की ओर से दो-दो बैंट पार्टी शामिल होगी। बैठक में सतीश कुमार पारछा, हरि सिंह, संजय, कमलराज, तरूण, राहुल पुहाल, गौतम कुमार, मुकेश कुमार, केवल राम, ज्ञान चंद, सुरेशा चंद, विवेक टॉक, नेरश कुकमार, सुमित टांक, अमित कुमार शामिल रहे।