फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The problems of the patients are not reducing due to

Dehradun News: कर्मचारियों की हड़ताल और सर्वर भी डाउन हो गया

Thu, 15 Feb 2024 02:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The problems of the patients are not reducing due to
I- दून अस्पताल में मैन्युअली बने पर्चे, सर्जरी विभाग में सबसे अधिक परेशानी
विज्ञापन

I

I
I

I- जांच प्रभावित, सर्जरी उपकरणों का डॉक्टर खुद ही कर रहे स्टरलाइजेशनI

कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। बुधवार को दून अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। ऊपर से सर्वर डाउन हो गया जिससे मरीजों के पर्चे नहीं बन पाए। हालांकि, आधा घंटा बाद सर्वर सही हो गया। इस दौरान मरीजों को पुराने पर्चे पर इलाज दिया गया और कुछ मरीजों के मैन्युअली पर्चे बनाए गए।



हड़ताल से अधिक परेशानी सर्जरी विभाग में हो रही है। सर्जरी के दौरान उपयोग किए जाने वाले उपकरण डॉक्टर खुद ही सामान्य ऑटोक्लेव कर रहे हैं। स्टरलाइज्ड करने के लिए कोई स्टाफ उपलब्ध नहीं है। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सर्वर डाउन होने से मैन्युअली पर्चे बनाकर इलाज किया गया। इसके अलावा सर्जरी के उपकरणों की सफाई डॉक्टर और सिस्टर को करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


बुधवार को डेंटल विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि दांत निकालने में जिन उपकरण का उपयोग किया जाता है इन्हें वार्ड बॉय साफ करते हैं। वार्ड बॉय न होने की वजह से सफाई कर्मी से कुछ उपकरण स्टरलाइज्ड करवाए गए थे और कुछ उपकरण डॉक्टर ने खुद ही स्टरलाइज्ड किए थे। वहीं, नेत्र रोग विभाग के डॉक्टर ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से ओपीडी में आ रहे मरीजों को भर्ती करने के लिए पर्चे नहीं बन पाए। वहीं, पैथोलॉजी लैब में मरीजों को लंबी लाइन में घंटों तक लगे रहना पड़ा। एक ही कर्मचारी होने की वजह से जांच प्रक्रिया धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल कब तक चलेगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल हड़ताल से निपटने के लिए मेडिकल छात्रों और इंटर्न की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन और बिलिंग काउंटर पर काउंटर की संख्या भी बढ़ाई जा चुकी है। 15 फरवरी से फाइनल ईयर एमबीबीएस के एग्जाम शुरू हो रहे हैं। इसकी भी तैयारी की जा रही है।





Iअस्पताल से दो मरीजों के पर्स चोरीI



बुधवार को दून अस्पताल की ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर और फार्मेसी के पास से दो पर्स चोरी होने के मामले सामने आए। इसमें एक महिला और एक पुरुष का पर्स चोरी हो गया था। जिनका पर्स चोरी हुआ था उन्होंने अस्पताल प्रशासन से इसकी शिकायत की तो गार्ड ने एनाउंस किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। चोरी होने के बाद पर्स नहीं मिला।

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed