फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The posts of instructors of welder and refrigerator air

Dehradun News: आरएसी और वेल्डर ट्रेड में दो साल से नहीं हैं अनुदेशक

Tue, 01 Oct 2024 04:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
The posts of instructors of welder and refrigerator air
I- दूसरे ट्रेड के अनुदेशक से छात्रों को मिल रहा आधा-अधूरा ज्ञान
विज्ञापन

I

I- शासन से कई बार पत्राचार करने के बाद भी नहीं हुई अनुदेशक की नियुक्तिI

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विकासनगर में वेल्डर और रेफ्रिजरेटर एयर कंडीशनर (आरएसी) ट्रेड के अनुदेशकों के पद दो साल से रिक्त चल रहे हैं। छात्रों को दूसरी ट्रेड के अनुदेशक प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके चलते उन्हें आधा-अधूरा ज्ञान मिल रहा है। अनुदेशक की नियुक्ति के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन रिक्त पद नहीं भरा जा रहा है।

आईटीआई विकासनगर पछवादून का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। यहां पांच ट्रेड संचालित की जा रही हैं। इनमें फीटर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राॅफ्टमैन सिविल, आरएसी और वेल्डर ट्रेड शामिल हैं। प्रशिक्षण लेने के लिए जौनसार बावर और पछवादून के छात्र बड़ी संख्या मेंं प्रवेश लेते हैं। संस्थान में वेल्डर और आरएसी के अनुदेश के पद रिक्त होने से छात्रों का प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। वेल्डर की ट्रेड में 22 और आरएसी में 24 छात्र मौजूदा समय में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्हें अन्य ट्रेड के अनुदेशक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्रशिक्षण दे रहे है।
विज्ञापन





I
I

Iवेल्डर और आरएसी ट्रेड में अनुदेशक नहीं हैं। संस्थान के अन्य अनुदेशक से ही प्रशिक्षण दिलाया जाता है। कई बार शासन से अनुदेशक की नियुक्ति के लिए पत्राचार किया जा चुका है। अब तक नियुक्ति नहीं हुई है। छात्रों के प्रशिक्षण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

Iवीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्यI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed