फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   the police who went to raid on information of animal

Dehradun News: पशु कटान की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस पर पथराव

Thu, 04 Jul 2024 04:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
the police who went to raid on information of animal
सिकरौढ़ा गांव में पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड की टीम ने पशु कटान की सूचना पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया। जब पुलिस उन्हें साथ लेकर आने लगी तो उन्हें करीब 24 लोगों ने घेर लिया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई। आरोपियों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। इसमें एक एसआई को चोट आई है। पुलिस ने मां-बेटी समेत 24 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मंगलवार रात को सूचना मिली कि सिकरौढ़ा गांव में बड़े पैमाने पर पशु कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वॉड मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक मकान में छापा मारा तो यहां पर दो आरोपी पुलिस टीम को देखकर भाग निकले। दो महिलाएं कुल्हाड़ी और अन्य कटान के उपकरण को छिपाने का प्रयास कर रही थी। पूरे मकान के अंदर पशु मांस पड़ा था और खून बिखरा हुआ था। पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं नसरीम और जैनव को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि यह मांस इरशाद, नौशाद, मुकीम और दिलशाद निवासी सिकरौढ़ा लेकर आए हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीम महिलाओं को लेकर जाने लगी तभी 35-40 लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और जबरन महिलाओं को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई और हाथापाई भी हुई। भीड़ में किसी ने पथराव शुरू कर दिया। एक पत्थर एसआई प्रदीप के सीने में आकर लगा। वह गिर गए। तभी कांस्टेबल राहुल ने भगवानपुर के प्रभारी निरीक्षक को फोन कर स्थिति के बारे में बताया। वहीं भीड़ भी उग्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर उपद्रवी भीड़ मौके से भाग निकली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि मामले में आरोपी नौशाद की पत्नी नसरीन और बेटी जैनव को मौके से गिरफ्तार किया गया है। अन्य मौके से भाग निकले। मामले में तौफीक, अतीक, फैजान, मुर्तजा, हसीन, इसरान, रिहान, अनीस, असलम, शराफत उर्फ अल्लू, अनवर, शमीम, सावन उर्फ हल्वा, सुभान, इस्लाम, रियासत, सलमान, गुड्डु, अजीम, खुसनसीब, रेशमा, शहजादी, शमा, शाहीन, मोहसीना और रिजवाना के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed