फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protest in Dehradun: Police stopped protesters who had come to surround residence of Panchayat Raj Minister

Dehradun News: पंचायत राज मंत्री का आवास घेरने निकले प्रदर्शनकारियों को रोका, फिर सड़क पर ही बैठकर दिया धरना

Tue, 10 Sep 2024 11:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 11:17 AM IST
सार

पंचायत राज मंत्री का आवास घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक लिया। फिर कनक चौक पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर धरना दिया।

विज्ञापन
Protest in Dehradun: Police stopped protesters who had come to surround residence of Panchayat Raj Minister
पंचायत राज मंत्री का आवास घेरने निकले प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंचायत राज मंत्री के आवास का घेराव करने निकले उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के सदस्यों को पुलिस ने कनक चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू दी। 17 सितंबर को मंत्री से मुलाकात के आश्वासन पर पंचायत प्रतिनिधियों ने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया।

विज्ञापन


संगठन पंचायतों का दो साल का कार्यकाल बढ़ाने और एक राज्य एक चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत है। सरकार की ओर से ठोस आश्वासन और कार्रवाई न होने से नाराज संगठन की ओर से सोमवार को पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज के आवास घेराव की घोषणा की थी। तय समय पर परेड ग्राउंड मैदान में प्रदेशभर से पंचायत प्रतिनिधि जुटने शुरू हो गए और मंत्री आवास के लिए कूच किया। कनक चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यक्रम संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि संगठन की एकता को तोड़ने के लिए तरह-तरह के कुचक्र चलाए जा रहे हैं, ऐसे में हमें सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत के 70 हजार सदस्य आंदोलन के साथ है। सरकार को संगठन की एक सूत्री मांग को जल्द पूरा करना चाहिए। इस दौरापन जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सोना सजवाण, प्रमुख क्षेत्र पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दर्शन सिंह दानू, जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप भट्ट, प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भाष्कर सम्मल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंत्री आवास पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया गया, लेकिन संगठन ने इससे मना कर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि बातचीत के लिए हमें अलग से समय दिया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह और सीओ की ओर से पत्र सौंपते हुए 17 सितंबर को कैबिनेट मंत्री से बातचीत का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ।

तेज बारिश में भी डटे रहे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन के दौरान करीब तीन बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश का क्रम सवा चार बजे तक जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर नारेबाजी और आवास घेराव की जिद पर अड़े रहे।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में रेस्क्यू, मलबे से निकाले तीन शव, मृतकों की संख्या हुई पांच, तीन घायल

बस में बैठाया तो बैरिकेडिंग से कूद गए प्रदर्शनकारीI

शांतिपूर्वक चल रहे धरना-प्रदर्शन में करीब एक बजे पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाना शुरू कर दिया। इससे प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग कूदकर मंत्री के आवास की ओर बढ़ने लगे। आनन-फानन पुलिस ने पैसेफिक होटल के सामने बामुश्किल प्रदर्शनकारियों को रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed