{"_id":"65e4cc2e6e9209a0810bc394","slug":"the-police-station-has-arrested-two-people-including-a-girl-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-363405-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दुष्कर्म के आरोपी को आश्रय देने पर युवती समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दुष्कर्म के आरोपी को आश्रय देने पर युवती समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
I
I
I- बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने दिए थे जांच के निर्देश
I
I- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जताया था विरोधI
थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को सहयोग और आश्रय देने के आरोप में एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर बीते 27 फरवरी को फरहान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।
युवक की गिरफ्तारी के बाद से ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने एक गिरोह बनाया हुआ है। इसमें कुछ धर्म विशेष के युवक भी शामिल हैं, जो पहले नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाते हैं और उनका शारीरिक शोषण करते है और फिर देह व्यापार में धकेल देते हैं। कार्यकर्ताओं ने थाने में विरोध दर्ज करने के साथ ही जांच की मांग की थी।
बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने भी थाने पहुंच कर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि जांच महिला उपनिरीक्षक बबीता रावत को सौंपी गई थी। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। पीड़िता के बयान और जांच में यह बात प्रकाश में आई कि दिनेश यादव निवासी लखीमपुर खीरी यूपी और मुस्कान उर्फ साफिया निवासी किरतपुर बिजनौर ने आरोपी को सहयोग और आश्रय दिया। इस आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को रविवार को जमनपुर सेलाकुई से गिरफ्तार किया गया।