{"_id":"65302c6a2ae07cf07e0c40f4","slug":"the-pharmaceutical-department-continues-to-raid-medical-dehradun-news-c-5-1-drn1030-269629-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: औषधि विभाग की टीम ने 16 मेडिकल स्टोर पर मारे छापे, सात बंद करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: औषधि विभाग की टीम ने 16 मेडिकल स्टोर पर मारे छापे, सात बंद करवाए
Thu, 19 Oct 2023 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 04:57 PM IST
सार
सहायक औषधि नियंत्रक व लाइसेंसिंग अथॉरिटी गढ़वाल मंडल (सेल्स) सुधीर कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने राजधानी के शिमला बाइपास रोड, धर्मावाला, हर्बटपुर और सेलाकुईं क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
औषधि विभाग की ओर से मेडिकल स्टोर पर छापेमारी जारी है। बुधवार को जिले के 16 मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। अनियमितता मिलने पर सात दुकानों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। एक दुकान को सील किया गया। इसके अलावा 26 संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर गुणवत्ता जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
दून में नकली और अवैध दवाओं का कारोबार थम नहीं रहा है। बुधवार को सहायक औषधि नियंत्रक व लाइसेंसिंग अथॉरिटी गढ़वाल मंडल (सेल्स) सुधीर कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने राजधानी के शिमला बाइपास रोड, धर्मावाला, हर्बटपुर और सेलाकुईं क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: 15 साल, 10 बैठकें...और नतीजा सिफर, प्रदेश में कोई नया जिला नहीं बना, प्रस्तावों की बढ़ गई संख्या
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट के बिना ही दवाएं दी जा रही हैं। निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। पांच साल में लाइसेंस का नवीनीकरण करवाना होता है, लेकिन वह भी नहीं करवा पा रहे हैं। निर्धारित मानक पूरे न करने पर एक दुकान को सील कराई गई।