फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike Gang in Dehradun son of municipal employee turned out to be the garbage collector on a bike FIR register

Dehradun: नगर निगम में तैनात कर्मचारी का बेटा ही निकला बाइक से कूड़ा उठाने वाला, मामले में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 02 Jul 2024 01:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2024 01:55 PM IST
सार

राजधानी में बाइक गैंग सक्रिय होने के मामले में नगर आयुक्त ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर जांच कराई थी। मामले में सनलाइट कंपनी के मैनेजर को एफआईआर करवाने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Bike Gang in Dehradun son of municipal employee turned out to be the garbage collector on a bike FIR register
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाइक पर कूड़ा एकत्र करने वाला कोई और नहीं नगर निगम में तैनात एक कर्मचारी का बेटा ही निकला। नगर आयुक्त ने क्षेत्र से कूड़ा उठान करने वाली कंपनी से जांच कराई तो मामला संज्ञान में आया। मामले में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पथरी बाग क्षेत्र से एक युवक घर-घर बाइक पर जाकर कूड़ा एकत्र कर रहा था। अमर उजाला ने फोटो सहित समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जांच बैठाई थी। इसमें पता चला कि जो युवक बाइक पर घर-घर जाकर कूड़े का उठान कर रहा है वह नगर निगम में तैनात एक कर्मचारी का बेटा है। इस पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए क्षेत्र से कूड़ा उठान करने वाले कंपनी सनलाइट को युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: इन्हें सुगम नहीं चाहिए, दुर्गम में ही देनी है सेवा...पहाड़ से अपना तबादला नहीं चाहते 3897 शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर कूड़ा डालने में मैसर्स शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट 10 हजार का चालान
डस्टबिन हटाने के बाद सड़कों पर कूड़ा फैलने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर नगर निगम ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जो सड़कों पर कूड़ा फैलाते हैं। सोमवार की सुबह नगर निगम की टीम ने ग्रीन बिल्डिंग के सामने हरिद्वार रोड पर गाड़ी से निकालकर कूड़ा डालते हुए आरोपी जयवीर को रंगेहाथ पकड़ लिया। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना के अनुसार यह मैसर्स शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट का कूड़ा था। संबंधित रेस्टोरेंट का 10 हजार रुपये का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed