फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The outer layer of the teeth is getting damaged, pain is reaching the nerves

Dehradun News: दांतों की बाहरी परत हो रही खराब, नसों तक पहुंच रहा दर्द

Thu, 28 Nov 2024 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
The outer layer of the teeth is getting damaged, pain is reaching the nerves
I
विज्ञापन

II- सर्दी बढ़ते ही दून अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में बढ़ने लगे मरीज
I
I

I
I- प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों को हो रही परेशानी, गर्भवतियों के मसूड़ों में भी बढ़ रहा दर्द
I
Iसदी बढ़ते ही लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलें आ रही हैं। दून अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में दांतों में दर्द और मसूड़ों में सूजन की समस्याओं के मरीज भी बढ़ गए हैं। ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों में से 60 प्रतिशत मरीज सिर्फ बदलते मौसम के कारण उत्पन्न हुई समस्या के हैं।
I
Iदांतों की खराब हुई बाहरी परत ठंड में लोगों को दर्द दे रही है। चिकित्सकों के मुताबिक मरीजों के दांतों में आमतौर पर तीन परतें पाईं जाती हैं। इसमें सबसे बाहरी परत को इनेमल, सबसे अंदरूनी परत पल्प के रूप में जाना जाता है। ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीज दांतों की बाहरी परत खराब होने की समस्या से जूझ रहे हैं। दून अस्पताल की दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश्वरी कृष्णम बताती हैं कि दांतों की ऊपरी परत रक्षक परत के रूप में काम करती है।
विज्ञापन

I
I
I
Iउन्होंने बताया कि जब दांतों की सही से सफाई न की जाए और केमिकल युक्त पेय पदार्थ और खट्टी चीजों का सेवन किया जाए तो बाहरी परत खराब हो जाती है। इससे दांतों में झनझनाहट, मसूड़ों में दर्द और रक्तस्राव की समस्या बढ़ जाती है। डॉ. योगेश्वरी के मुताबिक इस तरह के मरीजों को ठंड के मौसम में सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I----
I
I
I
Iगर्भवती महिलाओं की भी बढ़ रही परेशानी
I
Iडॉ. योगेश्वरी कृष्णम ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की दांतों से जुड़ी काफी मुश्किलों से जूझना पड़ता है। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी से हर रोज करीब पांच महिलाओं को यहां पर रेफर किया जाता है। यह समस्या उनको तब आती है, जब गर्भावस्था के दौरान अपने दांतों की साफ-सफाई नहीं रख पाती हैं। साथ ही वे इस दौरान अधिक मात्रा में खट्टी चीजों का सेवन करती हैं। इसकी वजह से उनके दांतों की बाहरी परत कमजोर हो जाती है।
I
I
I
I----
I
Iबचाव के उपाय
I
I

I
I- दांतों की सफाई नियमित करनी चाहिए।
I
I- विटामिन-सी की मात्रा को पूरा रखना।
I
I

I
I- मीठी चीजों का कम से कम सेवन करना।
I
I- पर्यावरणीय फलों का सेवन करना।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article