फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The ongoing Scout and Guide training at Anunad Public School

स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों में भरा जाता है देशप्रेम : विधायक

Tue, 01 Oct 2024 04:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
The ongoing Scout and Guide training at Anunad Public School
Iअनुनाद पब्लिक स्कूल में चल रहे स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का समापनI
विज्ञापन


चांदपुर स्थित अनुनाद पब्लिक स्कूल में चल रहे स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण में विभिन्न विद्यालयों के 450 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चो में बचपन से ही देशप्रेम की भावना को जागृत किया जाता है। इसके साथ ही अनुशासन में रहने के तौर तरीके और आपदा प्रबधंन के गुर भी सिखाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य बनते हैं। प्रशिक्षक मनोज कुमार सिंधी ने बच्चों को आपदा प्रबंधन, अनुशासन, देश की विभिन्न संस्कृति और खानपान आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संजीव शर्मा, सोमदत्त त्यागी, रविकांत सपरा, ललिता कोठियाल, फतेह सिंह रावत, सुनीता रावत, शिखा रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed