{"_id":"659062ad31fcebef8006d61c","slug":"the-number-of-suspected-swine-flu-patients-is-increasing-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-318537-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज, अस्पताल में उपचार के इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज, अस्पताल में उपचार के इंतजाम नहीं
विज्ञापन
I- संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील है उप जिला अस्पताल, स्क्रीनिंग जांच, सैंपलिंग की नहीं है व्यवस्था
I
I-91 सर्दी-जुकाम और बुखार से ग्रस्त मरीज शनिवार को पहुंचे अस्पतालI
जिले में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उप जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग, सैंपलिंग और उपचार के इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां पछवादून के साथ हिमाचाल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल के सीमांत क्षेत्र के मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में संक्रमण की आशंका के लिहाज से उप जिला अस्पताल संवदेनशील है।
कोरोना और स्वाइन फ्लू के संक्रमण से निपटने की तैयारी केवल बैठकों तक सीमित है। शनिवार को उप जिला अस्पताल विकासनगर में स्वाइन से जांच और उपचार के इंतजाम की पड़ताल की गई। अस्पताल में सभी मरीज एक काउंटर पर पर्चा बनवा रहे थे। इनमें सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों वाले मरीजों के साथ अन्य मरीज भी शामिल थे। सर्दी, जुकाम, बुखार से ग्रस्त मरीजों की संख्या 91 थी। अस्पताल में संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजोंं की स्क्रीनिंग जांच, सैंपलिंग और उपचार की कोई व्यवस्था नहीं मिली। सामान्य चिकित्सा की ओपीडी में संदिग्ध लक्षण वाले मरीज और अन्य मरीज एक साथ चिकित्सक को दिखाते नजर आए।
I
I
Iस्वाइन फ्लू की जांच के लिए विभाग से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर विभाग से दिशा-निर्देश मिले थे। संक्रमण की जांच और उपचार के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। स्वाइन फ्लू से संबंधित दिशा-निर्देश मिलने पर व्यवस्था तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
I
I
I
Iडॉ. विजय सिंह, सीएमएस, उप जिला अस्पतालI